पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल और प्रियंका ने अर्पित की श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने एक श्लोक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतं गमय। असत्य से सत्य की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से जीवन की ओर... धन्यवाद दादी, आपने मुझे इन शब्दों का सही अर्थ समझाया और इन शब्दों के साथ जीना सिखाया।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस 31 अक्टूबर को मनाएगी 'किसान अधिकार दिवस', जिला मुख्यालयों पर देगी धरना 

दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी समाधि शक्ति स्थल पर पहुंचीं। कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी इंदिरा को श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं, इसके बाद 1980 में वह दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़