CM योगी के बयान पर प्रियंका का पलटवार, कहा- भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2022

कोटकपुरा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई-बहन में विवाद वाले बयान पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा।तो विवाद कौन-सा? योगी जी के मन में विवाद है। लगता है भाजपा में जो विवाद है उसकी वजह से कह रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि जो उनके बीच और अमित शाह जी और मोदी जी के बीच में विवाद चल रहा है, उसकी वजह से कह रहे हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी। बता दें कि प्रियंका गांधी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब दौरे पर थीं जहां उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि आप लोग मत भूलिए 2014 में बीजेपी के लोगों ने गुजरात मॉडल कहकर मूर्ख बनाया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड, गोवा और UP की 55 सीटों पर थमा प्रचार का शोर, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

अमरिंदर की सरकार भाजपा चला रही थी

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार को इसलिए हटाना पड़ा, क्योंकि उसे दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी चला रही थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला करते हुए उस पर दिल्ली में कुछ भी न करने का आरोप लगाया और कहा कि उसकी सरकार ‘‘नाकाम’’ रही है। मुख्यमंत्री के तौर पर सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए प्रियंका ने उनका नाम लिए बिना कहा, ‘‘यह सच है कि पांच साल तक यहां हमारी सरकार थी, यह भी सच है कि उस सरकार में कुछ खामियां थीं। यह अपने रास्ते से कहीं भटक गयी थी। उस सरकार ने पंजाब से चलना बंद कर दिया था। सरकार दिल्ली से चलायी जा रही थी और वो भी कांग्रेस द्वारा नहीं बल्कि भाजपा और भाजपा नीत सरकार द्वारा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह छिपा गठजोड़ आज सामने आ गया है इसलिए हमें उस सरकार को बदलना पड़ा।’’

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी