प्रियंका ने वायनाड में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, नए उपराष्ट्रपति को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2025

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को सी.पी. राधाकृष्णन के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी। राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।’’

पूझीथोडे-पडिंजरथरा सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के बाद उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और अधिकारी मंजूरी के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से संपर्क करने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद देखना चाहती थी कि सड़क अभी कहां है, प्रगति क्या है, और क्या मुद्दे और आपत्तियां हैं। मैं अच्छी तरह अवगत हो गई हूं।’’ प्रियंका गांधी ने प्रस्तावित मेप्पाडी सुरंग सड़क के बारे में कहा कि यह इसकी तत्काल आवश्यकता है क्योंकि लोग वास्तव में परेशान हैं।

उनका कहना था, ‘‘लोगों की ज़रूरतों को पूरा करते हुए, पारिस्थितिकी और पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर भी विचार करना होगा। एक संतुलन बनाना होगा। लोगों के लिए चिकित्सा और अन्य सुविधाओं तक पहुंचना बेहद ज़रूरी है, जिन तक वे आज भी नहीं पहुंच पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kitchen Hacks: Non-Stick Pan की Teflon Coating बन सकती है ज़हर? सफाई की ये Mistakes सेहत पर पड़ेंगी भारी

अब Mobile App से होगी देश की जनगणना, 2027 में होगा India का पहला Digital Census

Jhalmuri और Fish Curry के जरिये BJP ने मिटा दिया बाहरी होने का ठप्पा, West Bengal Elections में पलट गयी बाजी

चीनी हथियार वाले जहाज पर अमेरिका का कब्जा, मचा बवाल !