इंस्टाग्राम पर प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2016

न्यूयॉर्क। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों की संख्या एक करोड़ तक पहुंचने पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक छोटी क्लिप के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। जिस क्लिप में वे दोनों तरफ के कांच पर एक और शून्य लिखे हुए चश्मे को पहनते हुए दिख रही है। प्रियंका अभी न्यूयॉर्क में लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘‘क्वांटिको’’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही है। प्रियंका ने लिखा, ''इंस्टाग्राम पर हमारे एक करोड़ लोगों का परिवार बनने के लिए मैं सबका शुक्रगुजार हूं। ढेर सारे धन्यवाद के साथ सबका आभार प्रकट करती हूं।

 

फिल्म ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ की 34 वर्षीय अभिनेत्री अब इस सोशल साइट पर अपने प्रशंसकों की संख्या में दीपिका पादुकोण के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर इस समय लगभग एक करोड़ सात लाख प्रंशसक हैं। आलिया भट्ट 85 लाख प्रशंसकों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जबकि 68 लाख के साथ सोनम कपूर और 63 लाख के साथ अक्षय कुमार क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम