प्रियंका का कटाक्ष, कहा- लगता है RSS के विचारों का सम्मान नहीं करते मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

नयी दिल्ली। ‘‘आरक्षण पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा’’ से जुड़ी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की कथित टिप्पणी और बाद में उस पर संघ की सफाई की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के मामले को देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा,   तो आरआरएस ने घोषणा कर दी है कि समाज में सभी मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण संवाद के माध्यम से होना चाहिए? 

इसे भी पढ़ें: संसद के नये भवन सहित विभिन्न विकल्पों पर सरकार कर रही है विचार: नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस के हमले और विवाद खड़ा होने के बाद आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने कहा कि सरसंघचालक मोहन भागवत के दिल्ली में एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण के एक भाग पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह