Punjab Election 2022 । प्रियंका बोलीं- बनावटी पगड़ी पहनते हैं मोदी-केजरीवाल, दोनों का जन्म RSS से हुआ

By अंकित सिंह | Feb 15, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। आज प्रियंका गांधी पंजाब में थीं जहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया और रोड शो भी किया। इन सबके बीच प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनसे कह दो कि मंच पर पगड़ी पहन लेने से कोई सरदार नहीं बन जाता। उन्हें बताओ कि असली सरदार कौन है। इस पगड़ी की हिम्मत और मेहनत के बारे में बताओ। उन्हें बताओ कि पंजाब पंजाबियों का है और वे ही इसे चलाएंगे। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि मैंने कहा कि पीएम और केजरीवाल जी पंजाब आकर मंच पर एक बनावटी पगड़ी पहनते हैं वो उससे सरदार नहीं बनते हैं। दोनों का जन्म आरएसएस से हुआ था। एक ने एक आंदोलन शुरू किया जिसे आरएसएस का समर्थन प्राप्त था, दूसरा आरएसएस का सदस्य था। ये दोनों किसान और गरीब विरोधी हैं। प्रियंका ने कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी गुजरात मॉडल का प्रचार करती थी और अब आप नेता अरविंद केजरीवाल अपने दिल्ली मॉडल का प्रचार कर हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल की तरह यह मॉडल भी ‘नाकाम’ है। प्रियंका ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रूपनगर जिले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ट्रैक्टर की सवारी भी की। उन्होंने बाद में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा तथा आम आदमी पार्टी को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। उन्होंने कहा कि आप और भाजपा दोनों जनता को मूर्ख बनाने के लिए राजनीति के एक नए ‘ब्रांड’ का वादा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकली है और उसकी विचारधारा भाजपा के समान है। 

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट