डर पर काबू कर पाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रियंका चोपड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2017

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अपने डर को लगातार काबू कर पाना है और उनका सबसे बड़ा सपना है कि वह अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जाएं। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि अपने पिता अशोक चोपड़ा के साथ पर्याप्त वक्त नहीं बिता पाने का उन्हें सबसे ज्यादा पछतावा है।

एनडीटीवी की एंकर सोनिया सिंह के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन की कुछ बातों को सामने रखा। वह यहां पेंगुइन वार्षिक व्याख्यान के लिए मौजूद थीं। कार्यक्रम के 11वें संस्करण में उन्होंने ‘ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग : चेजिंग अ ड्रीम’ थीम पर सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में लोगों को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana