प्रियंका का तंज, कहा- ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने श्रमिकों को त्याग दिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने, कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान अपने रोजगार गंवा चुके, दूसरे राज्यों में फंसे और किसी तरह अपने गृह नगर वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को, सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने उन्हें त्याग दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रवासी श्रमिकों और दूसरे जरूरतमंदों की मदद करें। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज हादसे हो रहे हैं, रोज ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे जा रहे हैं। इनके लिए सरकार बसें क्यों नहीं चलवा रही? ’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उप्र रोडवेज की बीस हज़ार बसे खड़ी हैं। कृपया इन्हें सड़कों पर उतार दीजिए। इन्हीं श्रमिकों के श्रम से हमारे ये महानगर बने हैं, इन्हीं के श्रम से देश आगे बढ़ा है। भगवान के लिए, इन्हें सड़कों पर ऐसे बेसहारा न छोड़िये।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने योगी को पत्र लिख कहा, छोटे व्यापारियों की मदद करे सरकार

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra