प्रियंका ने अनिल बलूनी से फोन पर बात की, नए घर में खुशियों की कामना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि भाजपा नेता अनिल बलूनी से उनकी फोन पर बातचीत हुई है और उन्होंने बलूनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के साथ ही उम्मीद जताई कि भाजपा सांसद को नए घर में उतनी ही खुशियां मिलेंगी जो उन्हें एवं उनके परिवार को मिली हैं। गौरतलब है कि बलूनी को नयी दिल्ली इलाके में वहीं ‘35 लोधी स्टेट’ बंगला आवंटित हुआ है जिसमें प्रियंका पिछले कई वर्षों से रह रही थीं। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘आज अनिल बलूनी और उनकी पत्नी से बात हुई। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करती हूँ। उन्हें नए घर की शुभकामनाएं देते हुए आशा करती हूं कि उन्हें भी इस घर में उतनी ही ख़ुशियां मिलें जितनी मुझे और मेरे परिवार को मिलीं। अपना सरकारी बंगला खाली करने की एक अगस्त की समय सीमा से पहले प्रियंका ने बलूनी को चाय पर भी आमंत्रित किया है। 

इसे भी पढ़ें: बंगला खाली करने से पहले प्रियंका ने BJP सांसद अनिल बलूनी को चाय पर बुलाया

प्रियंका अपना सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया में हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने एक जुलाई को उन्हें नोटिस जारी कर उनसे एक अगस्त तक बंगला खाली करने को कहा था। मंत्रालय का कहना था कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद प्रियंका इस आवास की पात्रता नहीं रखती हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan Govt Crisis: शहबाज जाएंगे, नवाज आएंगे, पाकिस्तान में फिर होगा चुनाव?

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन