प्रियंका ने अपनी जिंदगी के 5 महत्वपूर्ण सबक बताए और ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

By रेनू तिवारी | Jun 15, 2019

मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का करियर इस समय ऊंचाइयों पर है। प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हर जगह छाई हुई हैं। प्रियंका ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर ये दिखाया कि भारतीय सिनेमा के कलाकार भी किसी से कम नहीं है। इसी लिए आज प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी-बड़ी मैगजीन के कवर पेज पर छाई रहती है। हाल ही में instyle magazine के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अलग-अलग ड्रेसिंग सेंस के साथ फोटोशूट करवाया।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड जाने के बाद अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ पर प्रियंका ने किया कमेंट?

इस फोटोशूट के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया, क्योंकि प्रियंका ने इस फोटोशूट के लिए साड़ी पहनी लेकिन साड़ी के साथ और कुछ नहीं पहना। वो अपने बोल्ड अंदाज के साथ केवल गोल्डन कलर की साड़ी पहने नजर आई। खैर प्रियंका चोपड़ा को कभी भी ट्रोल होने पर कोई असर नहीं होता वो अपनी ही धुन में मस्त रहती है। प्रियंका ने Instyle Magazine के फोटोशूट के दौरान एक वीडियो भी शूट करवाया था जिसे प्रियंका ने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका इस वीडियो में जिंदगी जीने के 5 महत्वपूर्ण सबक बता रही है। अगर आप भी प्रियंका को प्रेरणा मानते है तो आप भी सुन लिजिए- 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा खुद बनना चाहती हैं प्रधानमंत्री और पति निक को बनाएंगी राष्ट्रपति

प्रियंका के जिंदगी के 5 महत्वपूर्ण सबक वाले वीडियो- 

 

प्रियंका ने जिंदगी के 5 महत्वपूर्ण सबक को कपड़ो के फैशन के माध्यम से बताया है। मैगजीन के लिए कराए गये 5 ड्रेसों के साथ फोटोशूट को प्रियंका ने पांच सबक से साथ जोड़ा है। इसी वीडियो के माध्यम से प्रियंका ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है जिसने उन्हें सोशल मीडिया कमेंट किए थे।

प्रमुख खबरें

तेजस्वी बोले- अगर UPA का कार्यकाल जंगल राज था, तो NDA का राक्षस राज है, चिराग पासवान का पलटवार

मंच पर गाना गाते-गाते नाखून काट रहे थे Arijit Singh, वीडियो वायरल होने पर गायक की हरकत पर भड़के लोग | Watch Video

Breast Tightening Yoga: ब्रेस्ट के ढीलेपन को दूर करने के लिए रोजाना करें ये योगासन, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

इगोर स्टिमक ने भुवनेश्वर शिविर के लिये 15 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की