प्रियंका ने भाजपा को बताई राष्ट्रवाद की कांग्रेस थ्योरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2019

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असल मुद्दों से निपटने में नाकाम रहने को लेकर भाजपा पर अपना हमला तेज करते हुए कहा कि असल राष्ट्रवाद लोगों और देश से प्रेम करना है जिसका अर्थ है कि उनका सम्मान किया जाए और भाजपा के कामों में ऐसा कुछ दिखाई नहीं देता। प्रियंका ने को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि ‘‘लोगों का गुस्सा और दर्द’’ बढ़ रहा है और इसके लिए भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना में संदेश देंगे।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी जन्म से ही हिन्दुस्तानी हैं, ये पूरा देश जानता है: प्रियंका

उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि एक नेता लोगों की आवाज दबा देता है तो उसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। प्रियंका ने कहा, ‘‘राष्ट्रवाद का अर्थ देश के लोगों की समस्याएं सुलझाना है। किसी भी नेता, किसी भी सरकार के लिए सबसे बड़ी देशभक्ति यह होगी कि जब लोग बोलें तो वह उनकी बात सुन सके, वह लोकतांत्रिक हो, लोगों की आवाज को मजबूत बनाने वाली संस्थाओं को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाए।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सच्चा राष्ट्रवाद लोगों और देश के लिए प्रेम है जिसका अर्थ उनका सम्मान करना है और वे (भाजपा) जो भी कर रहे हैं, उसमें मुझे लोगों के लिए सम्मान दिखाई नहीं देता।’’

 

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Election: जगन मोहन रेड्डी घोषणापत्र पर बरसे चंद्रबाबू नायडू, बताया लोगों के साथ धोखा

Interview: कॉन्वेंट नहीं, साक्षा संस्कृति की एक समान शिक्षा के हैं सभी पक्षधर: निशंक

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में लोगों का दिखा पुस्तक प्रेम, 700-800 साल पुरानी किताबों की हुई प्रदर्शनी

कभी रहा शिवसेना का गढ़, आज है AIMIM का मजबूत किला, दिलचस्प हुआ औरंगाबाद का सियासी खेल, उद्धव और शिंदे में आमने-सामने की लड़ाई