राहुल गांधी जन्म से ही हिन्दुस्तानी हैं, ये पूरा देश जानता है: प्रियंका

rahul-gandhi-is-indian-by-birth-whole-country-knows-priyanka
अभिनय आकाश । Apr 30 2019 5:30PM

गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर हैं और राहुल के समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रही हैं।

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी है। राहुल जन्म से ही हिन्दुस्तानी हैं। ये सब बकवास है। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर हैं और राहुल के समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़