प्रियंका का योगी से आग्रह, डॉक्टर कफील खान को न्याय दिलवाइए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वह कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए गिरफ्तार डॉक्टर कफील खान को न्याय दिलवाने का प्रयास करें। उन्होंने योगी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं डॉक्टर कफ़ील खान का मामला आपके संज्ञान में लाना चाहती हूं। वह अब तक लगभग 450 दिन से ज्यादा जेल में गुजार चुके हैं। कफ़ील ने कठिन परिस्थितियों में निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि आप अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डॉ कफ़ील को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे।’’ इसके साथ ही उन्होंने गुरु गोरखनाथ के एक कथन का हवाला देते हुए लिखा ‘‘मन में रहिणां, भेद न कहिणां, बोलिबा अमृत वाणी, अगिला अगनी होईबा, हे अवधू तौ आपण होईबा पाणीं। इन पंक्तियों का भावार्थ है कि किसी से भेद न करो, मीठी वाणी बोलो, यदि सामने वाला आग बनकर जला रहा है तो हे योगी तुम पानी बनकर उसे शांत करो।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने BSP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की मदद के लिए उसके अघोषित प्रवक्ताओं ने जारी किया व्हिप

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में कफील खान को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह मथुरा जिला कारागार में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना