लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन की पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस पर लगाए धांधली के आरोप ! कहा- प्रियंका के सचिव ने टिकट के लिए मांगे पैसे

By अनुराग गुप्ता | Jan 14, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा दिया था लेकिन अब इस अभियान की पोस्टर गर्ल के पार्टी पर संगीन आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरे पास इसका सबूत है और कल टीवी पर सबूत के साथ दिखाई देगा। 

इसके अलावा उन्होंने हिन्दी न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष को दिए इंटरव्यू में बताया कि लड़कियों की 5 किमी की मैराथन कराई गई। लेकिन रास्ते में रिफ्रेशमेंट भी नहीं रखा गया था, लड़कियों की हालत बहुत ज्यादा खराब थी और वो रास्ते में गिर जा रही थी। इकाना में यह मैराथन हुई थी। इसके अलावा प्राइजेज में भी धांधली हुई थी। पोस्टर गर्ल ने इंटरव्यू का वीडियो ट्वीट कर लिखा कि लड़की_हूं_लड़_सकती_हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी।

प्रियंका मौर्य ने बताया कि घूस नहीं देने पर सरोजनीनगर सीट से उन्हें टिकट नहीं दिया गया। कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला इसलिए ऐसा कर रही हूं। खुद जांच करें फिर बोले, हमें तो 2024 की तैयारी करने को कहा जाने लगा। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट 

कौन हैं प्रियंका मौर्य

प्रियंका मौर्य कांग्रेस के कैंपेन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल हैं। कांग्रेस के पोस्टर में उन्हें सबसे आगे खड़ा किया गया है। उन्होंने खुद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पोस्टर साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मैं नहीं हूं अबला, मैं दुर्गा हूं मैं शक्तिरूपा हूं, मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं।

प्रमुख खबरें

Team India के Head Coach Gautam Gambhir बोले- कार्यकाल की नाकामी और सफलता दोनों मंजूर

सुबह का मूड या रात का रोमांस? जानिए सेक्स करने का सबसे सही समय कौन सा है और इसके क्या फायदे हैं

कच्चे तेल में तेजी और मजबूत US Dollar के बीच रुपया 95.96 के स्तर पर फिसला

Congress ने तेज की तैयारी, Parliament में CEC Gyanesh Kumar पर आएगा महाभियोग!