प्रो. गोविंद सिंह उत्तराखंड भाषा संस्थान में सदस्य नामित, IIMC के महानिदेशक ने दी शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह को उत्तराखंड भाषा संस्थान में सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। इस संस्थान के अध्यक्ष उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हैं। आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने इस उपलब्धि पर प्रो. गोविंद सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।उत्तराखंड सरकार ने हिंदी, उर्दू, पंजाबी एवं लोकभाषा के 12 प्रख्यात भाषाविदों एवं साहित्यकारों को इस बोर्ड में नामित किया है। इस अवसर पर आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रो. गोविंद सिंह भारतीय भाषाओं की पत्रकारिता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. सिंह को उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नियुक्त किये जाने पर पूरा आईआईएमसी परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर