Pro Kabaddi League 2025: दबंग दिल्ली ने फिर आशु मलिक पर जताया भरोसा, बनाया टीम का कप्तान

By Kusum | Aug 21, 2025

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए दबंग दिल्ली केसी ने आशु मलिक को अपना कप्तान बरकरार रखने का फैसला किया है। मैट पर 22 साल के आशु मलिक के प्रदर्शन में निरंतरता, परिपक्वता और जुझारुपन को देखते हुए ही दबंग दिल्ली ने एक बार फिर से बतौर कप्तान उन पर भरोसा जताया है। बता दें कि, आशु ने पिछले साल बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। बतौर खिलाड़ी और कप्तान दबंग दिल्ली के लिए वह बेहद अहम साबित हुए थे। 

टीम के कोच जोगिंदर नरवाल ने कहा कि आशु लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरे हैं। मुझे भरोसा है कि इस साल फिर से टीम का मार्गदर्शन करेंगे। हमारा लक्ष्य प्लेऑफ से आगे बढ़ते हुए खिताब के लिए संघर्ष करना है। 

पीकेएल 8 की विजेता दबंग दिल्ली आशु मलिक की कप्तानी में नए दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षा के साथ पीकेएल 12 में कदम रखने के लिए तैयार है। लगातार 6 प्लेऑफ खेलने वाली दबंग दिल्ली का सफर पिछले सीजन सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया था। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, हद में रहने की दे डाली सलाह

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, देश में Petrol-Diesel और LPG Supply की कोई कमी नहीं

अफसरों के नाकारापन से नहीं थमेंगे नालंदा मंदिर जैसे हादसे

तेल की तलवार और कूटनीति की ढाल: पश्चिम एशिया संकट में भारत की अग्निपरीक्षा