Pro Kabaddi नीलामी में इस खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार, टीम को दिला चुके हैं तीन बार खिताब

By Kusum | Jun 01, 2025

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के ऑक्शन के पहले दिन जो हुआ उसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। स्टार भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उनको किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ नहीं जोड़ा। जो लोग प्रदीप के बारे में नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें  कि वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट वाले खिलाड़ी हैं। पिछले साल तक वे बेंगलुरु के लिए खेले थे, लेकिन इस साल की नीलामी में उनको कोई खबरदार नहीं मिला, जो सुनने में चौंकाने वाला है। 

बता दें कि, पटना पाइरेट्स को 3 बार प्रदीप नरवाल ने अपनी कप्तानी में प्रो कबड्डी लीग का खिताब जिताया है। वह डुबकी किंग के नाम से मशहूर हैं। नरवाल का कबड्डी के मैट पर डुबकी लगाना उनका सिग्नेचर मूव है। इस बार ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा अच्छे नहीं रहे थे। उनकी पूर्व फ्रेंचाइजियों ने भी उनपर बोली नहीं लगाई। ऑक्शन के पहले दिन कुल 26 खिलाड़ी खरीदे गए हैं जबकि 2 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं। 

बता दें कि, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे थे। उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 केसीजन के बाद रिलीज कर दिया था। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि सीएसके उनपर एक बार फिर बोली लगाएगी या कोई और फ्रेंचाइजी उनको अपने साथ जोड़ेगी, क्योंकि रैना आईपीएल लीजेंड हैं। लेकिन उनको किसी नहीं खरीदा।  

प्रमुख खबरें

Iran-Israel Conflict: परमाणु प्लांट के पास मिसाइल अटैक से दुनिया की सांसें थमीं, 180 जख्मी

PM Modi ने रचा नया इतिहास, देश में सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले Non-Congress Leader बने

Share Market का Red Alert: Investors के 1 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों में हुई भारी बिकवाली

Premier League: Everton ने Chelsea को 3-0 से रौंदा, लगातार चौथी हार से बढ़ा संकट