सी आर पाटिल का जवाबी हमला, खालिस्तानी समर्थक केजरीवाल देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने अपनी आलोचना किये जाने को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘‘देश की सुरक्षा के लिए खतरा’’ करार दिया। साथ ही, आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पार्टी (आप) ‘‘खालिस्तानी मानसिकता’ के लोगों को जिम्मेदारी देती है। केजरीवाल ने दिन में भरुच जिले में आयोजित रैली में, पाटिल के गैर-गुजराती होने के बावजूद भाजपा की प्रदेश इकाई का नेतृत्व करने को लेकर उनकी आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें: देश में दो से अधिक महीने बाद कोरोना वायरस की संक्रमण दर एक प्रतिशत के पार

आप नेता ने यह मुद्दा भरुच जिले में दिन में आयोजित ‘ आदिवासी संकल्प महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उठाया। रैली के कुछ घंटों बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के सीआर पाटिल भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष हैं। क्या भाजपा को कोई गुजराती अपने (प्रदेश) अध्यक्ष पद के लिए नहीं मिला। लोग बताते हैं कि वह न केवल अध्यक्ष हैं बल्कि वह गुजरात सरकार चलाते हैं। वह वास्तविक मुख्यमंत्री हैं। यह गुजरात के लोगों का घोर अपमान है। भाजपा के लोग गुजरात को गुजराती (प्रदेश) अध्यक्ष दें।’’ केजरीवाल की रैली में की गई टिप्पणी पर गुजरात भाजपा के प्रवक्ता यगनेश दवे ने कहा कि आप नेता ‘‘बकवास’’कर रहे हैं क्योंकि वह सीआर पाटिल और भाजपा की लोकप्रियता से भयभीत हैं। दवे ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल झूठ में माहिर हैं और उनका संबंध खालिस्तानियों और नक्सलियों से है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह व्यक्ति गुजराती है, वह व्यक्ति मराठी है कह कर वह यहां देश को विभाजित करने आए हैं। आज गुजरात और महाराष्ट्र दोनों का स्थापना दिवस है और उनका यह बयान गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है।’’ दवे ने कहा कि भाजपा इसी तरह का सवाल उनपर उठा सकती है जिनका जन्म हरियाणा में हुआ है और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: ईद-उल-फितर: तमाम परेशानियों के बीच लोगों के लिए खुशी लेकर आई ईद

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसी तरह का आरोप उनपर लगा सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि भाजपा का संस्कार इसकी अनुमति नहीं देता। पर आपके पास संस्कार नहीं है।’’ पाटिल के ट्वीटके जवाब में आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने उन्हें ‘‘पूर्व अवैध कारोबारी ’’और ‘‘ गुजरात के लिए खतरा’’करार दिया। इटालिया ने ट्वीट किया, ‘‘केजरीवाल ईमानदार और देशभक्त व्यक्ति हैं। वह देश की जनता के लिए सोचते हैं। केजरीवाल ने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी दी है। पूर्व में अवैध कारोबार करने वाला व्यक्ति गुजरात के लिए खतरा है। गुजरात की जनता पूर्व अवैध कारोबारी को सबक सिखाएगी और गुजरात में ईमानदार सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद