नायडू की परेशानी नहीं हो रही कम, खाली करना होगा मौजूदा आवास

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2019

चुनाव परिणाम के दिन से आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की शुरु हुई मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। पहले तो सूबे का राज गंवाया फिर अपने कार्यकाल के दौरान बनाई गई बिल्डिंग प्रजा वेदिका को गंवाना पड़ा और अब अपने आधिकारिक आवास से भी हाथ धोना पड़ेगा। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ एक और एक्शन लिया है। आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने चंद्रबाबू नायडू के वर्तमान आधिकारिक निवास समेत 17 बिल्डिंग को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। इन बिल्डिंग में अनाधिकृत निर्माण या निर्माण के लिए परमिशन न लेने की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है।

 इसे भी पढ़ें: तोड़ा जा रहा है चंद्रबाबू नायडू का बनाया ''प्रजा वेदिका'', पढ़ें आज सुबह की ताज़ा ख़बरें

गौरतलब है कि इससे पहले एन. चंद्रबाबू नायडू के आवास के पास कृष्णा नदी के किनारे स्थित एक इमारत प्रजा वेदिका को गिराने का आदेश राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया था। वहीं आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने इमारत को ढहाने पर रोक की याचिका भी खारिज कर दी थी।