दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान उनकी आबादी को नियंत्रित करके ही संभव है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

By Renu Tiwari | Aug 15, 2025

सभी पशुओं को जीने का अधिकार होने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान उनकी आबादी को नियंत्रित करके ही किया जा सकता है, न कि उन्हें आश्रय स्थलों में पहुंचाकर। पशु चिकित्सा विज्ञान स्नातक भागवत उच्चतम न्यायालय के उस आदेश पर उठे विवाद पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें दिल्ली-एनसीआर के अधिकारियों को आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर स्थायी रूप से कुत्तों के आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने को कहा गया था।

कटक बैठक के बाद भागवत पुरी के लिए रवाना हुए, जहां वह शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात करेंगे और श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। भागवत बुधवार शाम भुवनेश्वर पहुंचे और रात को शहर में स्थित उत्कल विपन्न सहायता समिति के कार्यालय में ठहरे। आरएसएस प्रमुख 15 अगस्त को ओडिशा का अपना दौरा समाप्त कर वहां से रवाना होंगे।

PTI Information  

प्रमुख खबरें

NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें

Twisha Sharma Case: 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, Delhi AIIMS की Postmortem रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज?

Eid Look 2026: कम बजट में पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक, ट्रेंड में हैं ये ज्वेलरी सेट्स

Norway Chess में Gukesh vs Carlsen की जंग, क्या किंग को मात देंगे विश्व चैंपियन?