बीजेपी नेता अभिजीत गंगोपाध्याय की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

By अभिनय आकाश | May 17, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भारतीय चुनाव आयोग ने बीजेपी नेता अभिजीत गंगोपाध्याय को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा नेता की अनुचित, अविवेकपूर्ण, अशोभनीय टिप्पणियों के मद्देनजर आई है। टीएमसी ने बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की थी। पूर्वी मिदनापुर के चैतन्यपुर में एक अभियान रैली में गंगोपाध्याय ने कहा कि तृणमूल ने दावा किया कि भाजपा की संदेशखाली उम्मीदवार रेखा पात्रा को 2,000 रुपये में खरीदा गया था। इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी से सवाल किया और पूछा कि उनकी कीमत क्या है, उन्होंने 10 लाख रुपये का सुझाव दिया। इसलिए क्योंकि आप अपना मेकअप एक प्रसिद्ध सौंदर्य चिकित्सक से करवाती है। 

प्रमुख खबरें

AIIMS Bilaspur के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी President Droupadi Murmu

Donald Trump ने Ohio रैली में Republican जीत का दावा किया, AI और महंगाई बने चुनावी मुद्दे

BJP प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary ने सपा पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Gurugram में The Westerlies के निवासियों ने खामियों पर Builder के खिलाफ खोला मोर्चा