अफगानिस्तान को भारत से गेहूं की आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में : विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अफगानिस्तान के लोगों को खाद्यान्न सहित मानवीय सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध है तथा पाकिस्तान के रास्ते गेहूं की आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे भेजने की तारीख के बारे में जानकारी दी जायेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान को गेहूं की खेप की आपूर्ति को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 50 हजार टन गेहूं की आपूर्ति और इसको पहुंचाने की व्यवस्था की रूपरेखा संबंधी प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह (शुरू) होगा। ’’

भारत ने पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान की जनता के लिए 50,000 टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाएं भेजने का एक प्रस्ताव सात अक्टूबर को पाकिस्तान को भेजा था तथा इस्लामाबाद ने नवंबर के अंत में भारत को अपने क्षेत्र से अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने की घोषणा की थी भारत चाहता है कि यह सहायता पाकिस्तान से सड़क मार्ग के जरिये लाभार्थियों तक सीधे पहुंचे और इनका वितरण किसी भरोसेमंद अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के जरिए हो।

मौजूदा समय में पाकिस्तान केवल अफगानिस्तान को भारत को माल निर्यात करने की अनुमति देता है, लेकिन सीमा पार से किसी अन्य दोतरफा व्यापार की अनुमति नहीं देता है। वहीं, राजनयिक सूत्रों ने ‘‘पीटीआई’’ को इस्लामाबाद में सोमवार को बताया था कि सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं और भारत ने पाकिस्तान से अफगान ट्रक चालकों और ठेकेदारों की सूची साझा की है जो पाकिस्तान के रास्ते गेंहू अफगानिस्तान ले जाएंगे तथा गेंहू की पहली खेप की आपूर्ति 30 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी।

प्रमुख खबरें

Night Owls सावधान! देर रात जागने और खाने से बिगड़ सकता है Metabolism, Research में सामने आए गंभीर खतरे

Health Tips: Anxiety के पीछे है आपके Genes का खेल, नई Study में वैज्ञानिकों ने खोजे 74 जेनेटिक सुराग

Cockroach Janta Party Protest | जंतर-मंतर पर CJP का फिर हल्लाबोल! संसद जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा कड़ी, 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

मल्लिकार्जुन खरगे नहीं मनाएंगे जन्मदिन, बोले- यह जश्न का नहीं बल्कि सरकार से जवाबदेही मांगने का दिन है