By अंकित सिंह | Jun 25, 2021
शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जाती है। शादी सिर्फ दो घरों का बंधन नहीं बल्कि दो दिलों का बंधन है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उसके बच्चे की शादी धूमधाम से हो। हर लड़का-लड़की अपनी शादी को लेकर सपने देखते हैं। इन सबके बीच औरैया जिले से एक ऐसी खबर आई है जो आपको भी हैरान करेगी। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दूल्हे की नजर कमजोर होने की वजह से दुल्हन ने शादी से साफ तौर पर इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने बताया कि मुझे क़रीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। FIR दर्ज कराई है, पुलिस ने अब तक कुछ कार्रवाई नहीं की है।