पं. माधवराव सप्रे की 150वीं जयंती पर देशभर में होगा कार्यक्रमों का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

प्रखर चिंतक, साहित्यकार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकमान्य तिलक के विचारों को हिंदी जगत में व्यापकता देने वाले पं. माधवराव सप्रे की 150वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र तथा भारतीय जन संचार संस्थान द्वारा पूरे देश में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

19 जून को ही ‘‘माधवराव सप्रे और राष्ट्रीय पुनर्जागरण’’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष श्री रामबहादुर राय करेंगे। वेबिनार में वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक मेहता, श्री जगदीश उपासने, श्री विश्वनाथ सचदेव, इंदिरा गांधी कला केंद्र के सदस्य सचिव डाॅ. सच्चिदानंद जोशी, भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी एवं माधवराव सप्रे जी के पौत्र डाॅ. अशोक सप्रे भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में फिर धारा 370 लागू करेगी कांग्रेस? भाजपा ने जारी किया दिग्विजय का ऑडियो

इस अवसर पर महत्वपूर्ण वैचारिक पत्रिका ‘‘मीडिया विमर्श’’ के माधवराव सप्रे जी पर कें​द्रित विशेषांक का लोकार्पण किया जायेगा। पत्रिका का संपादन डाॅ. सच्चिदानंद जोशी ने किया है। सप्रे जी की 150 जयंती पर रायपुर, भोपाल, वाराणसी, चेन्नई, नागपुर सहित देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस श्रृंखला में एक भव्य कार्यक्रम अगले वर्ष 23 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित होगा।

प्रमुख खबरें

Alcaraz US Open में गरजे, डिफेंडिंग चैंपियन ने Wu Yibing को सीधे सेटों में हराया

World Map में सटीक सुधार के UNGA प्रस्ताव पर भारत ने किया समर्थन

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार