आंशिक रूप से ठप पड़े काम पर चर्चा में नहीं हुई प्रगति: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए कोष की मांग पर व्हाइट हाउस के अधिकारी और कांग्रेस के सदस्यों के बीच हुई वार्ता का यूं तो कोई नतीजा नहीं निकल पाया लेकिन दोनों ही पक्षों ने आंशिक रूप से ठप पड़े सरकार के कामकाज को शुरू करने में रुचि दिखाई। ट्रम्प ने बातचीत पर ट्वीट किया, ‘‘ज्यादा प्रगति नहीं हुई।’’ डेमोक्रेट ने इस बात पर सहमति जतायी कि कुछ हलचल हुई। हालांकि व्हाइट हाउस 5.6 अरब डॉलर की मांग से पीछे नहीं हटा और सरकार के वापस काम शुरू करने पर भी विचार नहीं किया।

 

वहीं व्हाइट हाउस ने कहा कि कोष पर विस्तृत चर्चा नहीं की गई लेकिन प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि उसे दीवार निर्माण के लिए कोष चाहिए और वह आंशिक रूप से ठप पड़े कामकाज के मसले को भी एक बार में हल करना चाहता है। उपराष्ट्रपति माइक पेंस के नेतृत्व में दो घंटे से अधिक चले सत्र के बाद दोनों पक्षों ने ये बयान दिया।बैठक से परिचित डेमोक्रेटस ने कहा कि व्हाइट हाउस की स्थिति ‘‘अस्थिर’’ थी।


यह भी पढ़ें: ब्राजील: दूरस्थ पश्चिमी हिस्से में 6.8 तीव्रता का भूकंप

 

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव क्रिस्टजेन नीलसन ने सीमा सुरक्षा पर भी जानकारी दी।डेमोक्रेटिक्स ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग से कोष की आवश्यकता पर विस्तृत लिखित जानकारी मांगी है, जिसको देने के लिए व्हाइट हाउस राज़ी हो गया है। समूह अब दोबारा रविवार को बैठक करेगा।

 

प्रमुख खबरें

Goldy Brar Murder In California | क्या सच में कैलिफोर्निया में मार डाला गया गैंगस्टर गोल्डी बरार? अमेरिकी पुलिस ने बयान जारी करके किए चौंकाने वाले खुलासे

Indigo ने IGI Airport से यात्रियों के लिए शुरू की खास पहल, अब मिलेगी स्पेशल मदद, देखें डिटेल्स

Google में कर्मचारियों की नौकरी पर लटक रही तलवार, लगातार जा रही नौकरी

लोकसभा चुनाव 2024: कॉमेडियन श्याम रंगीला वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव