सफलता के लिए प्रगतिशील सोच होना बेहद जरूरी: पूर्व प्रधान न्यायाधीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

मथुरा। उच्चतम न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने सदैव दुनिया का मार्गदर्शन किया है और यह सब यहां की शिक्षा का ही परिणाम है लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए प्रगतिशील सोच का होना बेहद जरूरी है। वे यहां दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छाता के समीप स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: देश को कई चीजों की जरूरत, CJI बोले- हमारे पास है सीमित समय

उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्दगी में अपने लक्ष्य पर नजर और प्रगतिशील सोच रखते हैं वही आगे बढ़ते हैं। इससे पूर्व उन्होंने प्रावीण्य सूची में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए। 

प्रमुख खबरें

कन्नौज में अखिलेश तो रायबरेली में राहुल की होगी हार, केशव मौर्य बोले- देश विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि मोदी फिर से PM बने

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

अरब सागर से तटरक्षक बल ने पकड़ा ईरानी जहाज, 6 भारतीय मछुआरों को ले जाया जा रहा था

आज बाल ठाकरे होते तो इस अपमान का बदला... 26/11 वाले बयान पर CM शिंदे ने पूछा- फर्जी हिंदुत्ववादी चुप क्यों हैं?