बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल रही है:प्रशांत किशोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

पटना| चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह विफल रही है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल रही है, लेकिनमुख्यमंत्री इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, वह इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए चुनावी रणनीतिकार ने राज्य में शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए ट्विटर के जरिए ‘‘बिहार में शराबबंदी पूरे तरीके से फेल है’’ को लेकर आमजन से हां अथवा ना में राय मांगी है। बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को राज्य में शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण, परिवहन, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसका उल्लंघन करने वालों के लिए दंडनीय अपराध बना दिया था तथा इस कानून में अब तक कई बार संशोधन किया जा चुका है।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से तस्करी कर लायी गयी शराब की जब्ती आए दिन होने के अलावा पिछले छह महीनों में जहरीली शराब की त्रासदियों ने चार दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा