Imran Khan की पार्टी के प्रदर्शन के मद्देनजर इस्लामाबाद में दो महीने तक निषेधाज्ञा लागू

By Prabhasakshi News Desk | Nov 19, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के संघीय अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की प्रदर्शन की योजना के मद्देनजर राजधानी और आसपास के क्षेत्र में पांच या इससे अधिक लोगों के जमा होने एवं सभी तरह की सभाओं पर दो महीने के लिए रोक लगा दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि एक साल से अधिक समय से जेल में बंद उसके संस्थापक इमरान खान को रिहा करने पर सरकार को बाध्य करने के लिए 24 नवंबर को इस्लामाबाद में प्रदर्शन किया जाएगा। संघीय सरकार ने इसके बाद इस्लामाबाद में धारा 144 लगा दी जिसके तहत लोगों के जमा होने पर पाबंदी है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक