सावरकर और टीपू सुल्तान ‘फ्लेक्स’ विवाद को लेकर शिवमोगा शहर में निषेधाज्ञा लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

शिवमोगा (कर्नाटक), 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवमोगा में हिंदुत्व के प्रतीक विनायक दामोदर सावरकर और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का ‘फ्लेक्स’ (एक तरह का बैनर) लगाने को लेकर दो समूहों के बीच सोमवार को हुए विवाद के बाद प्रशासन ने यहां निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर के आमिर अहमद सर्कल पर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर एक समूह ने सावरकर का फ्लेक्स आमिर अहमद सर्कल पर लगे बिजली के खंभे के शीर्ष पर बांधने की कोशिश की थी, जिस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई थी।

स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। अधिकारियों ने उस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया है, जहां दोनों समूह फ्लेक्स लगाना चाहते थे। भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें सावरकर का फ्लेक्स लगाने की अनुमति दी जाए और उनके आदर्श का अपमान करने के लिए दूसरे समूह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और पूरे शहर में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुलिस ने शांति बहाली के लिए सभी उपाय किये हैं। उन्होंने बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। मैंने अपराधियों और शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध