किसानों से किए गए वादे अब तक नहीं हुए पूरे, MSP पर कानून बनाए सरकार: सत्यपाल मलिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

मुजफ्फरनगर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए जो वादे किए थे उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। राज्यपाल ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की वकालत की। मलिक ने कहा कि किसानों ने केवल दिल्ली में अपना धरना समाप्त किया है, लेकिन तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन अभी भी जीवित है। मलिक ने रविवार शाम यहां संवाददाताओं से कहा, सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। सरकार को किसानों के मुद्दे को हल करने के लिए एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में क्या होगा टिकट बंटवारे का क्राइटेरिया ? राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को खुलकर दी इसकी जानकारी 

मलिक ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी चर्चा की और कहा, ‘‘ मुख्य मुद्दों के बजाय, अप्रासंगिक मामलों पर चर्चा हो रही है।’’ उन्होंने हिंदुओं और मुसलमानों से मिलकर रोजगार और ऐसे अन्य मामलों को उठाने के लिए कहा। मलिक बाघरा दरगाह भी गए और उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और समाजवादी पार्टी (सपा) सहित कई दलों के नेताओं से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!