BJP संसदीय दल की बैठक में सांसदों से बोले PM मोदी, अपने क्षेत्र में खेलों को दें बढ़ावा

By अनुराग गुप्ता | Aug 10, 2021

नयी दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक से भारतीय खिलाड़ियों की वापसी हो चुकी है और उन्हें पांच सितारा अशोका होटल में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को सम्मानित किया। इसी बीच भाजपा की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा दें।

इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन करें। उन्होंने ने कहा कि मिशन मोड में काम करना जरूरी है।   

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने खिलाड़ियों को IPL में खेलने की मंजूरी दी, अलग-अलग टीमों का चयन किया 

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारतीय अभियान में स्वर्णिम चमक डाली तो वहीं मीराबाई चानू और रवि दहिया ने रजत पदक जीते। जबकिपुरुष हॉकी टीम के अलावा लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु और बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किये। 

प्रमुख खबरें

Ram Mandir का मुख्य निर्माण पूरा, International Ramkatha Museum के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर

वैश्विक दबाव में Sensex 778 अंक टूटा, Nifty 23,119 के करीब बंद

Bangladesh और China के बीच नए Economic Corridor पर चर्चा, म्यांमार के रास्ते कनेक्टिविटी की तैयारी

दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी