प्रमोद सावंत सरकार को समर्थन देकर राजनीतिक भूल की: विजय सरदेसाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

पणजी। गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई ने कहा कि पिछले साल मार्च में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत नीत राज्य सरकार को समर्थन देना उनकी एक ‘‘राजनीतिक भूल” थी। दक्षिण गोवा जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र फातोर्डा में रविवार को सभा को संबोधित करते हुए, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के प्रमुख ने इस “गलती” के लिए लोगों से माफी मांगी और भाजपा नीत राज्य सरकार पर “अक्षम, गैर-पारदर्शी होने और कोई प्रशासनिक जिम्मेदारी न लेने’’ का आरोप लगाया। सरदेसाई ने कहा, “हम भविष्य में ऐसी सरकार के गठन में सहयोग नहीं देंगे। हमारे लिए, भाजपा पर्रिकर के निधन के बाद ही समाप्त हो गई थी। हम भविष्य में भाजपा को कभी इस राज्य में शासन नहीं करने देंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: बाल मजदूरी को खत्म किए बिना आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता: सत्यार्थी

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 2017 में हुए चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। हालांकि, भाजपा के दिग्गज नेता पर्रिकर, जो उस वक्त देश के रक्षा मंत्री थे, वह गृह राज्य गोवा लौटे जहां उन्होंने अपने नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जीएफपी, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और निर्दलीय विधायकों के साथ गठबंधन किया। पिछले साल पर्रिकर के निधन के बाद, जीएफपी ने प्रमोद सावंत नीत राज्य सरकार को समर्थन जारी रखने का फैसला किया था। लेकिन, सावंत ने पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के 10 विधायकों के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो जाने के बाद सरदेसाई और जीएफपी के दो अन्य नेताओं को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका