कुमार विश्वास पर राघव चड्ढा का पलटवार, बोले- केजरीवाल को बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति हो रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को कवि कुमार विश्वास पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से लेकर आज तक कुमार विश्वास चुप क्यों थे ? आपको चुनाव से 2-4 घंटे पहले इन तमाम चीजों की बात आई। अगर ऐसा कोई सयंत्रण था तो चुनाव से 1-2 दिन पहले आप यह बाते करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'खालिस्तान समर्थक हैं केजरीवाल', कुमार विश्वास बोले- उन्होंने कहा था पंजाब का CM या आजाद राष्ट्र का PM बनूंगा 

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई बात थी तो आपने सुरक्षा एजेंसियों को क्यों नहीं बताया ? झूठे, प्रपोगेंडा वाले बयान को लेकर आप जो फर्जी वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात हुई थी तो आपने पार्टी क्यों नहीं छोड़ी। आप 2017, 2018 में पार्टी में रहे। आप को राज्यसभा की कुर्सी और मनचाहा पद नहीं मिला तो आपने प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया।

राघव चड्ढा ने कहा कि न्यूज चैनल और अखबार के संपादकों को फोन करके वीडियो चलाने का दबाव डाला जा रहा है और अगर इन लोगों ने यह वीडियो नहीं चलाया तो छापेमारी करने की धमकी दे रहे हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि साल 2017 के पंजाब चुनाव से पहले भी माहौल बिगाड़ने की कोशिशें हुई थीं। चुनाव से पहले मोर में बम धमाका हुआ था। इससे किसे फायदा हुआ था ? आज तक 2017 के बम धमाके में चार्जशीट दर्ज नहीं हुई है। यही लोग थे, यही लोग पंजाब के समाज को बांटना चाहती थी, यही ताकतें आम आदमी पार्टी को हराने के लिए अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस, राजनाथ बोले- वसुधैव कुटुंबकम को मानता है देश

उन्होंने कहा कि मैं पंजाब की आवाम की तरफ से भाजपा, कांग्रेस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कहना चाहता हूं कि सूबे के लोग बंटने वाले नहीं हैं। यहां के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है। मैं पंजाब के लोगों को यह कहना चाहता हूं कि अगले 72 घंटे बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि बहुत ज्यादा प्रोपेगेंडा चलाए जा सकते हैं और यहां का माहौल बिगाड़ने की कोशिशें होंगी। हम भी चौंकन्ने हैं और आप भी चौंकन्ने रहें।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती