विवेकपूर्ण निर्णय लेने के लिए आंकड़ों की उचित व्याख्या जरूरीः आरबीआई गवर्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अधिक विवेकपूर्ण निर्णय लिए जाने के लिए आंकड़ों की उचित व्याख्या की जरूरत पर बल देते हुए बुधवार को कहा कि इससे निर्णय-निर्माताओं की तरफ से संचार में स्पष्टता आएगी। दास ने आरबीआई के वार्षिक सांख्यिकी दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सार्वजनिक नीति में आंकड़ों का बहुत महत्व है। कोविड-19 महामारी के कारण बहुत अधिक अनिश्चितता का माहौल बना है, ऐसे में सांख्यिकी पर जोर बढ़ा है। इस अभूतपूर्व वैश्विक परिघटना ने विभिन्न रूपों में मानवीय प्रयासों का परीक्षण किया है।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली : धन की कमी की वजह से ‘ बॉलीवुड पार्क’ बनाने की योजना खटाई में पड़ने के आसार

दास ने कहा, ‘‘आंकड़ों के प्रवाह को अनुकूलित करने के आरबीआई के प्रयास, प्रौद्योगिकी में निवेश और नियमित प्रतिष्ठानों से निरंतर सरोकार के लाभ मिले।’’ उन्होंने आरबीआई का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक ने अपने मिशन को जारी रखने के लिए महामारी के दौरान सांख्यिकीय प्रयासों को नए सिरे से निर्धारित किया।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी