शराब पीते-पीते हुए बहस, कहासुनी में प्रापर्टी डीलर को पीट-पीटकर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके के एक प्रापर्टी डीलर को उसके एक परिचित ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। दोनों साथ में शराब पी रहे थी तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विष्णु गार्डन निवासी संदीप सिंह अहलुवालिया (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि अहलुवालिया की मौत की सूचना मिलने के बाद वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पीड़ित के बाएं कान, नाक और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पत्नी मंजीत कौर ने शिकायत की कि आरोपी मंगल सिंह दिन में करीब ढाई बजे उनके पति को अपने साथ ले गया था। शाम को जब अहलुवालिया घर नहीं लौटे तो मंजीत ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। काफी कोशिशों के बाद मंगल सिंह ने मंजीत का फोन उठाया और उन्हें अपने घर आने को कहा।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई