केरल विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा ने बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से केंद्र के तीनों विवादित कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रस्ताव में इन तीनों को ‘किसान विरोधी’ और ‘ उद्योगपतियों के हित’ में बताया गया है। यह प्रस्ताव कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए बुलाए गए विशेष सत्र में पारित किया गया। विधानसभा का यह सत्र प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया था। माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) और कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) के सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि, विधानसभ में भाजपा के एकमात्र सदस्य ओ राजगोपाल ने प्रस्ताव में शामिल कुछ संदर्भों पर आपत्ति दर्ज की लेकिन विरोध नहीं किया। सदन के बाहर राजगोपाल ने कहा, ‘‘सदन में आम सहमति थी, इसलिए मैंने प्रस्ताव पर आपत्ति नहीं जताई। यह लोकतांत्रिक भावना है।’’ 

प्रमुख खबरें

Houthi प्रवक्ता Yahya Saree का आरोप, Saudi सेना ने Yemen में किए 28 हवाई हमले

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया