असम, बंगाल में चाय बागानकर्मियों के कल्याण के लिये एक हजार करोड़ का प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने असम और पश्चिम बंगाल में चाय बागानकर्मियों के कल्याण के लिये एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है।इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़ें: बजट में राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के लिए 50,000 करोड़ के परिव्यय का प्रस्ताव

पहला कागजरहित बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दोनों राज्यों में चाय बागानों में काम करने वालों के लिये विशेष योजना बनाई गई है।

उन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा ,‘‘ मैं असम और पश्चिम बंगाल में चाय के बागानों में काम करने वालों, खासकर महिलाओं और उनके बच्चों के लिये एक हजार करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखती हूं।’’ देश में चाय का सर्वाधिक उत्पादन करने वालों राज्यों में पश्चिम बंगाल और असम हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा