सशस्त्रबलों में रिटायरमेंट की आयु में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव, पेंशन कटौती पर भी हो रहा विचार

By अनुराग गुप्ता | Nov 05, 2020

नयी दिल्ली। सशस्त्रबलों में सैनिकों और अधिकारियों की रिटायरमेंट सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की अगुवाई वाले मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट तीनों सेनाओं (सेना, नौसेना और वायुसेना) के अफसरों की रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने के प्रस्ताव पर काम कर रही है। इस प्रस्ताव में रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने के साथ-साथ पेंशन काटने का भी प्रस्ताव है। 

रिटायरमेंट की आयु में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव

इस प्रस्ताव के तहत कर्नल और नौसेना एवं वायुसेना में इसके समकक्ष अधिकारियों की रिटायरमेंट की मौजूदा आयु 54 वर्ष है जिसे बढ़ाकर 57 वर्ष करने का प्रस्ताव है। वहीं, बिग्रेडियर और इनके समकक्ष अधिकारियों की आयु 56 से बढ़ाकर 58 वर्ष और मेजर जनरल और उनके समकक्ष अधिकारियों की आयु 58 से बढ़ाकर 59 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव है। 

इसे भी पढ़ें: तनाव कम करने की एक और कोशिश, भारत-चीन के बीच आठवें दौर की वार्ता छह नवंबर को 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव में लेफ्टिनेंट जनरल और इससे बड़े अधिकारियों की रिटायरमेंट आयु में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जबकि, जूनियर कमीशन अधिकारियों (जेसीओ) और इसके समकक्ष रसद, तकनीकी और चिकित्सा विभाग में हैं, उनकी रिटायरमेंट आयु 57 वर्ष किए जाने की बात कही जा रही है।

पेंशन में कटौती का प्रस्ताव

मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट के तहत तैयार किए जा रहे नए प्रस्ताव में पेंशन में कटौती किए जाने का भी विचार किया जा रहा है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी जाती है तो जो अफसर अभी रिटायर होने वाले हैं उनकी पेंशन पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसी वजह से सेना, नौसेना और वायुसेना में काफी नाराजगी है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि यदि युद्ध में कोई जवान हताहत हो जाता है या फिर चिकित्सा कारणों की वजय से जवान को समय से पहले रिटायरमेंट लेना पड़ रहा है तो ऐसे में मामले में यह नियम लागू नहीं होंगे। 

इसे भी पढ़ें: J&K में 3 से 4 मिनट में समाप्त हो रहे एनकाउंटर, हथियार चलाना तक नहीं जानते हैं आतंकवादी ! 

तैयार किए गए नए प्रस्ताव में कहा गया है कि 20-25 साल की सर्विस में आधी पेंशन मिलेगी। जबकि 26-30 साल की सर्विस में 60 फीसदी, 31-35 साल की सर्विस में 75 फीसदी और 35 साल से अधिक की सर्विस में कर्मी को पूरी पेंशन दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय