By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025
मथुरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस ने दो ‘स्पा सेंटर’ पर छापेमारी के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया तथा 15 महिलाओं को छुड़ाया गया।