भगवान कृष्ण की पावन नगरी में 'पाप का धंधा', मथुरा के गेस्टहाउसों पर छापेमारी, देह व्यापार के चंगुल से 11 युवतियां छुड़ाई गईं

By रेनू तिवारी | Sep 05, 2025

धार्मिक नगरी मथुरा में अश्लीलता का नंगा नाच रचा जा रहा था। भगवान कृष्ण की पावन नगरी में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। अब पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मथुरा में पुलिस ने शहर के दो गेस्टहाउस में कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और कई महिलाओं को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस उपाधीक्षक आशना चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों ऐसे ही दो अतिथि गृहों से अवैध एवं अनैतिक कार्यों में लिप्त 15 युवतियों को मुक्त कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: Neerja Bhanot Death Anniversary: ब्रेव डॉटर ऑफ इंडिया कही जाती हैं नीरजा भनोट, बेमिसाल काम कर बचाई थी यात्रियों की जान

गेस्टहाउस संचालक दीपक खंडेलवाल को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार हाईवे थाना क्षेत्र में एक होटल से छह युवतियों को बचाया गया लेकिन छापे के दौरान होटल मालिक और ग्राहक भाग निकले, मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त