महिला टीम की भारत पर ऐतिहासिक जीत से दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में खुशी की लहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2021

जोहानिसबर्ग।दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम की भारत के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 श्रृंखलाओं में एतिहासिक जीत से यहां क्रिकेट प्रेमियों और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) को बड़ी राहत मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को लखनऊ में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। यह पहला अवसर है जबकि टीम ने भारत को टी20 श्रृंखला में हराया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने वनडे श्रृंखला 4-1 से जीती थी। सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, ‘‘एक मैच पहले ही श्रृंखला जीतना और सीमित ओवरों में लगातार पांच मैच में जीत हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है और इससे हर कोई खुश है। ’’

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय