अमरोहा से कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली का विरोध, पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

By अंकित सिंह | Mar 27, 2024

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और लोकसभा चुनाव के लिए अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से दानिश अली की उम्मीदवारी पर विरोध प्रदर्शन किया। निलंबित बसपा सांसद हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। अमरोहा से मौजूदा सांसद अली को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए बसपा से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने 2019 में अपना पहला लोकसभा चुनाव बसपा के टिकट पर अमरोहा से लड़ा था। बसपा में शामिल होने के उनके फैसले को जद (एस) अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिन्होंने उस समय इसे "दोनों पार्टियों के बीच पूरी तरह से राजनीतिक व्यवस्था" कहा था।

 

इसे भी पढ़ें: नेताओं का एक-एक कर पार्टी में शामिल होना, शहरी इलाकों में आधार, ग्रामीण क्षेत्र में आस, पंजाब में अकेले लड़ कर अपनी ताकत को टेस्ट करना चाहती है बीजेपी


दानिश अली ने अमरोहा से जीत दर्ज करने के लिए भाजपा के कंवर सिंह तंवर को हराया था। दानिश अली 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में सांसद बने और अब ये दो चार दिन पहले कांग्रेस में शमिल हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ता दानिश अली को टिकट देने से नाराज है। कांग्रेस में शामिल होने पर दानिश अली ने कहा था कि आज इस देश में दो विचार हैं, एक जो युवाओं को बांट रहा है और उनकी आवाज को दबा रहा है...दूसरी तरफ, राहुल गांधी की यात्रा ने हर वर्ग के लिए न्याय की बात की. राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सामाजिक न्याय की हमारी विचारधारा पर मजबूती से खड़ी है। 

 

इसे भी पढ़ें: मतुआ-राजबंशी से किया वादा हुआ पूरा, CAA क्या बंगाल में पलट कर रख देगा पूरा समीकरण, 35 सीटें जीतने के लिए बीजेपी की ऐसी है रणनीति


2023 में, भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा के पटल पर अली के खिलाफ कुछ टिप्पणियाँ कीं। इससे बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया और बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिन्होंने लोकसभा विशेषाधिकार समिति की बैठक में अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और शेष 63 सीटें अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (एसपी) और इंडिया ब्लॉक के अन्य गठबंधन सहयोगियों के लिए होंगी।

प्रमुख खबरें

Haryana political Crisis | भाजपा के पूर्व सहयोगी दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में शक्ति परीक्षण की मांग की, राज्यपाल को पत्र लिखा

FIH Hockey Pro League: हॉकी प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए भारतीय 24 सदस्यीय टीम घोषित

RTI Exclusive: पिछले 10 साल में भारतीय बैंकों में 3.94 लाख करोड़ का फ्रॉड, इन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले

Air India Express ने यात्रियों को रिफंड और रीशेड्यूल को लेकर दिए ऑप्शन, आने वाले दिनों में और फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना