जेएनयू छात्रावास में शाकाहारी, मांसाहारी भोजन करने वालों के लिए अलग व्यवस्था का विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2025

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबद्ध माही-मांडवी छात्रावास के अध्यक्ष ने छात्रावास के मेस में शाकाहारी और मांसाहारी छात्रों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था शुरू की है और यह कदम ‘‘परेशान करने वाला’’ तथा ‘‘विभाजनकारी’’ है।

इस कदम को समावेशी शैक्षणिक माहौल में ‘‘खाद्य-आधारित भेदभाव’’ लाने का प्रयास बताते हुए जेएनयूएसयू ने छात्र समुदाय से ‘‘विभाजन पैदा करने के इस भयावह प्रयास का दृढ़ता से खंडन’’ करने और ‘‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एवं उसकी नफरत व अलगाव की राजनीति की निंदा’’ करने का आग्रह किया। छात्र संघ ने भी छात्रावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जेएनयूएसयू ने कहा कि उसने प्रशासन के समक्ष यह मुद्दा उठाया है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद