नागरिकता संशोधन को लेकर अलीगढ़ विश्वविदयालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

अलीगढ़। नागरिकता संशोधन अध्यादेश को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुये परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पुलिस ने बताया कि परिसर के आसपास पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं तथा विश्वविदयालय के सभी द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। एएमयू के प्रवक्ता डॉ. राहत अबरार के मुताबिक विश्वविदयालय की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो रही हैं और विवि प्रशासन भी हालात पर कड़ी नजर बनाये हुये है।

इसे भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस भड़का रही है हिंसा: अमित शाह

एएमयू टीचर्स एसोसिएशन के सचिव नजमुल इस्लाम ने बताया कि कार्यकारिणी की आपात बैठक शनिवार रात को आयोजित की गयी है जिसमें नागरिकता कानून पर आगे किस तरह से अपना विरोध दर्ज कराया जाए इस बाबत विचार विमर्श होगा। इस बीच जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात को इंटरनेट सेवायें बंद की गयी थीं उसे शुक्रवार रात को फिर से बहाल कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन