ट्रांसजेंडर सैनिकों पर ट्रंप के प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2017

सान फ्रांसिस्को। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर अचानक लगाए गए प्रतिबंध का विरोध करने के लिए बुधवार को प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क में सैन्य भर्ती स्टेशन पहुंचे और उस प्लाजा में इकट्ठे हुए जिसका नाम समलैंगिक अधिकारों के प्रतीक रहे हार्वे मिल्क के नाम पर रखा गया है। टाइम्स स्क्वेयर पर सैंकड़ों लोग यूएस आर्म्ड फोर्सेस भर्ती स्टेशन के इर्दगिर्द जुटे। उनके पास तख्तियां थीं जिन पर लिखा था ‘‘विरोध’’।

यहां वक्ताओं ने प्रतिबंध के खिलाफ आवाज उठाई और उसकी निंदा की। प्रतिबंध की घोषणा ट्रंप ने ट्वीटर के जरिए की थी। एक प्रदर्शनकारी येल लेबेरमान ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोग ‘‘सेवा देने के लिए पूरी तरह से योग्य हैं’’ और युद्ध ‘‘शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक क्षमता’’ से संबंधित होता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रतिबंध सेवारत ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लागू होगा या नहीं।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra Politics | परिवार साथ-साथ का नारा बुलंद! अजीत पवार ने शरद पवार के संग बनाई चुनावी रणनीति, पिंपरी-चिंचवड़ में होगा महा-मुकाबला

Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर पर

दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करें हिंदू: Bhagwat

Ghaziabad में खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद