कांग्रेस विधायक थोप्टे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संग्राम थोप्टे को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने पर सोमवार को उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। भोर से पार्टी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस के सभी 20 पार्षदों ने पूर्व मंत्री अनंतराव थोप्टे के पुत्र संग्राम थोप्टे के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने मुंबई में पार्टी के बड़े नेताओं को अपने त्यागपत्र सौंप दिये हैं। हालांकि संग्राम थोप्टे ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले दिन में 36 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। इनमें राकांपा के 14 मंत्री, शिवसेना के 12 और कांग्रेस के 10 मंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर