प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया राष्ट्रपति का आवास, घर छोड़कर भागे गोटबाया राजपक्षे

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2022

श्रालंका का राजनीतिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिंद्रा राजपक्षे सरकार के इस्तीफे के बाद 73 वर्षीय नेता को देश में सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका का 26वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। लेकिन लोगों का गुस्सा राजपक्षे परिवार पर कम नहीं हुआ। राष्ट्रपति पद पर काबिज महिंद्रा के भाई गोटाबाया राजपक्षे को लेकर प्रदर्शन जारी है। अब खबर है कि प्रदर्शकारियों ने राष्ट्रपति के आवास को घेर लिया।समाचार एजेंसी एएफपी ने एक रक्षा सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शनिवार को उनके आवास को घेरने के बाद अपने घर से भाग गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: आईएमएफ को अगस्त तक ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम सौंपेगा श्रीलंका : प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे

श्रीलंका स्थित डेली मिरर ने बताया कि प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के आवास में घुस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किले में राष्ट्रपति भवन के मुख्य द्वार पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स लगाकर पहुंच गए हैं और पुलिस को इलाके से पीछे हटते देखा गया है। हवा में गोलियां चलने की आवाज सुनी जा रही थी और आंसू गैस के लगातार गोले दागे जा रहे थे।" गौरतलब है कि श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया है। ये कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था। 


प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम