Black टी-शर्ट पहनकर प्रदर्शनकारियों ने रिक्लेम हांगकांग के लगाए नारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

हांगकांग। हांगकांग में हजारों लोकतंत्र समर्थकों ने पुलिस प्रतिबंध के बावजूद शनिवार को रैली निकाली। तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच पिछले सप्ताहांत सबसे अधिक हिंसक झड़पें हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनों पर रोक लगाते हुए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाजवूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर सड़कों पर उतरे और यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने ‘‘रिक्लेम हांगकांग। रिवोल्यूशन ऑफ आवर टाइम्स’’ के नारे लगाये।

हांगकांग में कम से कम पांच प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था ताकि रैली को विफल किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: हांगकांग प्रदर्शन: बातचीत को तैयार नेता, लेकिन मांगे स्वीकार नहीं

यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया था जब पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक नागरिक अधिकार समूह को शनिवार को होने वाली जन रैली करने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं जोशुआ वांग और एगनेस चाउ को अन्य लोगों को अनधिकृत रूप से एकत्र होने के लिए उकसाने’ समेत कई आरोपों गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि प्रदर्शनों के सिलसिले में जून से 900 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिरता और समृद्धि के लिए पहचान बनाने वाले हांगकांग की छवि को हिंसा के कारण क्षति पहुंची है।

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय