By निधि अविनाश | Apr 01, 2022
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर पर गुरुवार को धावा बोलने की कोशिश कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और दक्षिण एशियाई राष्ट्र के आर्थिक संकट के बिगड़ने पर उनके इस्तीफे की मांग की। बता दें कि, श्रीलंका सबसे खराब मंदी की चपेट में है। कोलंबो के मिरिहाना आवासीय क्वार्टर में राजपक्षे के घर के बाहर, दंगे दो घंटे से अधिक समय तक हुए और इस बीच सैकड़ों लोगों का हुजूम श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के निवास के बाहर पुलिस से भिड़ गया। पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जह हालात काबू में नहीं हो पाए तो शुक्रवार की सुबह कोलंबो के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया। लोगों ने प्रदर्शन के दौरान बढ़ती कीमतों और कई घटों तक बिजली गुल रहने के खिलाफ नारे भी लगाए। एक निवासी ने एएफपी को बताया,मैं घर नहीं जा पा रहा हूं क्योंकि हमारे इलाके में बैरिकेड्स हैं।लोग राष्ट्रपति और उनके परिवार के पद छोड़ने के लिए चिल्ला रहे हैं।