अमेरिका ने यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की

America Flag

व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूक्रेन को पहले से दी जा रही सुरक्षा सहायता और हालात के बारे में चर्चा की। जेलेंस्की ने बाइडन प्रशासन और अन्य पश्चिमी देशों से यूक्रेन को सैन्य लड़ाकू विमान प्रदान करने का आग्रह किया है।

वाशिंगटन|अमेरिका ने रूसी सेना के हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बुधवार को 55 मिनट तक फोन पर बातचीत की। इस दौरान बाइडन ने उनसे कहा कि (यूक्रेन को) अतिरिक्त मदद जल्द पहुंचायी जाएगी।

व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेताओं ने यूक्रेन को पहले से दी जा रही सुरक्षा सहायता और हालात के बारे में चर्चा की। जेलेंस्की ने बाइडन प्रशासन और अन्य पश्चिमी देशों से यूक्रेन को सैन्य लड़ाकू विमान प्रदान करने का आग्रह किया है।

हालांकि, अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अन्य देश अब तक उस अनुरोध को स्वीकार करने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि इससे युद्ध का दायरा और फैल सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़